Saturday 11 November 2017

अपने घर मे किन बातो को रख ख्याल ताकि पैसो की कमी ना हो..

आज अपने घर के वास्तू को ठीक करने का विधान कहते है की किन  बातों से फर्क पड़ता है पैसों पर कई बार ऐसा देखा जाता है कि धनी व्यक्ति भी किसी नुकसान, चोरी, व्यापार में धन हानि की वजह से पैसे-पैसे को मोहताज हो जाता है। ऐसे नुकसान या हानि के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में घर का वास्तुदोष भी शामिल हो सकता है।

यदि घर में वास्तु अनुसार सही स्थिति नहीं है तो इसके कई अशुभ परिणाम भी झेलना पड़ सकता है। वास्तु में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें अनदेखा करने पर धन हानि झेलना पड़ सकती है। यदि किसी व्यक्ति के घर में टूटे-फूटे बर्तन, खराब सामान रहता है वहां धन की देवी महालक्ष्मी अधिक दिन नहीं रुकती हैं। ऐसे घरों में दरिद्रता अपने पैर पसार लेती है। टूटे-फूटे बर्तन में भोजन करना, शुभ नहीं माना जाता है। इसी वजह से घर में ऐसे अनुपयोगी बर्तन नहीं रखने चाहिए। घर में यदि कोई खराब सामान है तो उसे भी तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही यदि घर में धूल-मिट्टी और गंदगी फैली रहती है तो वहां भी देवी लक्ष्मी कृपा नहीं करती हैं।
वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ बेड या पलंग भी अशुभ माना जाता है। इस तरह की वस्तुएं धन की बरकत को रोकती हैं और दरिद्रता बढ़ाती हैं। टूटे-फूटे बर्तन, खराब सामान, धूल-मिट्टी यह सभी नेगेटिव एनर्जी को शक्ति प्रदान करते हैं और पॉजीटिव एनर्जी को खत्म करते हैं। इनके प्रभाव से घर के सदस्यों में भी नकारात्मक विचार पनपने लगते हैं जो उन्हें सफलता प्राप्त से रोकते हैं।आप ये सभी करके देखये आपको अच्छा लगेगा क्योंकि आदमी की सोच पर निर्भर है यह सभी अब विश्वास आपको करना है या नही ये आपके ऊपर है..
जय माँ जय बाबा महाकाल जय श्री राधे कृष्णा अलख आदेश,,, 

No comments:

Post a Comment

Jai Mahakaal: इस नवरात्रि में क्या उपाय करें और क्या है मुर्हुत ...

Jai Mahakaal: इस नवरात्रि में क्या उपाय करें और क्या है मुर्हुत ... : मित्रों जैसा की आप सभी जानते हैं कि 26 तारीख से शारदीय नवरात्रि का आरं...